डीएवी कॉलेज, जालंधर में एन.एस.एस. दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशा निर्देशानुसार कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई ने एन.एस.एस. दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान सत्र और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। व्याख्यान सत्र में समन्वयक डॉ साहिब सिंह ने‌ इस दिवस के महत्त्व पर चर्चा करते हुए एक लघु कथा के माध्यम से‌ समाज-सेवा के कार्यों में स्वयंसेवकों को अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता पखवाड़े के उपलक्ष्य में इर्द-गिर्द साफ-सफाई करने और प्लास्टिक के‌ प्रयोग के दुष्प्रभाव की चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना में सेवा और राष्ट्र के महत्त्व को रेखांकित करते हुए एन.एस.एस. के प्लेटफार्म के माध्यम से स्वयंसेवकों को अपने‌ व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ इससे जुड़ी हुई सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

भाषण प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने इस दिवस के महत्त्व पर अपने विचार रखे। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति से ओत- प्रोत गीत और पर्यावरणीय चेतना से युक्त कविता के माध्यम से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में डॉ गुरजीत कौर ने नए स्वयंसेवकों को देश के अच्छे नागरिक बनने के लिए पूरी लग्न से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उपस्थित सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में भौतिकी विभाग से प्रो. सुनील ठाकुर व स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *