जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा चार्वी कपूर ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशी की बात है कि यू.के.जी. कक्षा की छात्रा चार्वी कपूर पुत्री अरविंद कपूर ने 23 जिलों में से पंजाब का सबसे तेज पाठ करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उसने मात्र 5 वर्ष की आयु में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को कलाम के विश्व रिकॉर्ड ने मान्यता दी गई है। चार्वी की लगन, समर्पण, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा ने न केवल उसे बल्कि हमारे समाज और ग्रुप को भी गौरव और सम्मान दिलाया है। इसके इलावा चार्वी पढ़ाई के साथ साथ स्कूल की सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेती है। उसकी इस उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यह चर्वी के आने वाली कई उपलब्धियों की शुरुआत है, और हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
Check Also
मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित
जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …
Jiwanjot Savera