Breaking News

डिविजनल कमिश्नर ने जिमखाना क्लब में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन

सदस्यों के साथ क्लब में भविष्य की परियोजनाओं की समीक्षा की

जालंधर (अरोड़ा) :- डिविजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल, जो जालंधर जिमखाना क्लब के अध्यक्ष भी हैं, ने आज क्लब में नए स्टाफ रूम और स्टोर, ग्लास हाउस गजिबो टाइल और ग्रेनाइट पथ (रास्ता) का उद्घाटन किया। इस दौरान डा. हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद रहे। नए स्टाफ रूम और स्टोर का निरीक्षण करने के बाद, डिविजनल कमिश्नर -कम- अध्यक्ष जिमखाना क्लब जालंधर ने क्लब की प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की और जिमखाना क्लब में भविष्य की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि क्लब प्रबंधन द्वारा क्लब सदस्यों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि क्लब में सदस्यों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाता है। इस मौके पर क्लब के स्टाफ से बात करते हुए सभरवाल ने उन्हें पूरी लगन से अपने कर्तव्य निभाने को कहा। इससे पहले प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने डिविजनल कमिश्नर एवं डिप्टी कमिश्नर का क्लब पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान क्लब के मानद सचिव संदीप बहल, जूनियर उपप्रधान अमित कुकरेजा, कोषाध्यक्ष सौरभ खुल्लर, संयुक्त सचिव अनु माटा और कार्यकारी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *