सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया दिवाली का त्यौहार

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने दिवाली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया। जिसमें सभी स्कूल शाखाओं ने अपने स्कूल परिसर को रंगोली, रोशनी और दीयों से सजाया और इस त्यौहार को भारतीए परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया। कुछ स्कूलों ने इस त्यौहार को ‘देव महोत्सव’ नाम दिया। जिसमें प्री-प्राइमरी विंग के छात्रों ने गणपति आरती गाकर महोत्सव की शुरुआत की और भगवान गणेश जी से सभी को खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।

भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के बाद कक्षा 1 और 2 के छात्रों ने “साईं भक्ति मातृ पितृ पूजन” पर प्रस्तुति दी, जिसमें भगवान से अपने माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की, इसका मूल कारण बच्चों को अच्छा इंसान बनाना और उन्हें सभी अच्छी आदतों और विचारों को अपनाने में मदद करना था। इस त्यौहार पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इस त्यौहार पर सभी स्टाफ सदस्यों और स्कूल छात्रों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *