सरकारी स्पोर्टस कालेज में 6 से 13 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली

एस.डी.एम. ने लिया प्रबंधों का जायज़ा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती के लिए सरकारी स्पोर्टस कालेज जालंधर में 6 से 13 नवंबर 2024 तक भर्ती रैली होने जा रही है, जिसमें राज्य के अलग- अलग जिलों से उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। इस सम्बन्धित तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एस.डी.एम.जालंधर-1 रणदीप सिंह ने भर्ती वाले स्थान पर फ़ौज और अलग- अलग विभागों के आधिकारियों के साथ मीटिंग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को भर्ती रैली दौरान उम्मीदवारों के रहने, खाने- पीने, भर्ती के स्थान पर टैंट, बिजली बैकअप, इंटरनेट, सी.सी.टी.वी., ट्रैफ़िक कंट्रोल, बैरीकेटिंग, शौचालय, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सहित अन्य ज़रुरी प्रबंध समय पर यकीनी बनाने के दिशा- निर्देश दिए। ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरैक्टर नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती रैली में वह उम्मीदवार हिस्सा लेने के योग्य होंगे, जिन्होंने पहले से ही भारतीय फ़ौज की वैबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवाई हुई है। मीटिंग में आर्मी रिकरूटमैंट अधिकारी कर्नल विपलोव डोगरा, प्रिंसीपल सरकारी स्पोर्टस कालेज रणबीर सिंह, ए.सी.पी. हैड्ड क्वाटर मनमोहन सिंह, तहसीलदार स्वपनदीप कौर, रोज़गार उत्पति, कौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी नरेश कुमार और अलग- अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *