राज्य स्तरीय समारोह में ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी को 167 बार रक्तदान करने हेतु मिला स्टेट अवार्ड

जालंधर/अरोड़ा – स्वास्थ्य एवं परिवार भलाई विभाग, पंजाब सरकार एवं पंजाब राज्य ब्लड ट्रांसफ्युजन कौंसिल द्रारा राश्ट्रीय रक्तदान दिवस को समपि॔त सम्मान समारोह का अयोजन गत दिवस पटियाला के रिसोर्ट में किया गया, जिसमें राज्य भर की संस्थाएं जिन्होनें वर्ष 2023-2024 (01-04-2023 से 31-03-2024) में करवाया या 2000 से अधिक एकत्रित किया हो, रक्तवीर जिन्होनें जीवन में 100 से अधिक बार रक्तदान किया हो या रक्त वीरांगनाएं जिन्होनें जीवन में 20 से अधिक बार रक्तदान किया हो, परिवार नें मिल कर 50 बार से अधिक बार रक्तदान, पति एवं पत्नि जिन्होंनें 50 से अधिक बार रक्तदान किया हो को सम्मानित किया गया ।

इस सम्मान समारोह में जांलधर से जिला एवं सत्र न्यायलय के आधीन अतिरिक्त सत्र नयायलय बतौर रीडर कार्यरत जितेन्द्र सोनी, पैर्टन, रैड क्रास सोसायटी पंजाब के साथ कई सामाजिक संस्थाऔं एवं र्धामिक संस्थाऔं में भी पैर्टन को राज्य में पुरुषों में सबसे अधिक जीवन में 167 वीं रक्तदान करने पर मोमैंटों व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित कर उनकी मानवता की निश्काम सेवाओं के लिए सराहा गया ।

इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार भलाई मंत्रालय) डाक्टर बलबीर सिंह, विरेन्द्र कुमार शर्मा, स्पेशल सेक्रैटरी, स्वाथ्य विभाग, डाक्टर बोबी गुलाटी, अतिरिक्त प्रोजेक्ट डायरैक्टर, पंजाब सरकार, डाक्टर सुनिता देवी, ज्वांइट डायरैक्टर, सुरिन्द्र सिंह, अतिरिक्त डायरैक्टर आदि ।

विशेष भेटंवार्ता के दौरान स्टेट अवाडीॅ ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी ने कहा कि वह 18 वर्ष की आयु से निरंतर रक्तदान कर रहें हैं । कयोंकि उस समय रक्तदान के प्रति आदमी में बहुत डर था एवं रक्तदानी उपलब्ध करना बहुत मुश्किल कार्य था, ब्लडमैन सोनी ने बताया कि पंजाब राज्य सरकार द्रारा इस तरह के सम्मान समारोह करने से रक्तदानीयों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंनें आगे बताया कि उन्हें जो अवार्ड मिला है उसकी असली हकदार उनके माता-पिता, मामा जी कर्नल ए. एल. लुम्बा, पत्नी मोनिका रानी, हृदयेश सोनी, लाईफ मैंबर, रैड क्रास सोसाइटी एवं सोशल वर्कर, जयेश सोनी, लाईफ मैंबर, रैड क्रास सोसाइटी एवं सोशल वर्कर एवं उनका परिवार है जिन्होंनें हर समय रक्तदान हेतु सहयोग दिया।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *