यूबीएस क्विका प्रतियोगिता में एचएमवी की शानदार जीत

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की क्विका टीम ने यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल कैंपस, लुधियाना में आयोजित इंटर स्टेट क्विका प्रतियोगिता ‘ज्ञानमंथन-2024’ में शानदार जीत दर्ज की है। आरंभिक लिखित राउंड के बाद चयनित टीमों के विभिन्न राउंड आयोजित किए गए जिनमें क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल व फाइनल राउंड शामिल थे। एचएमवी की टीम में बीबीए सेमेस्टर 3 की छात्रा नकाम, अलीशा तथा बी.काम सेमेस्टर 3 की छात्रा पूजा कुमारी शामिल थे। इन छात्राओं को 12000/- रुपए का चैक, सर्टीफिकेट तथा व्यक्तिगत ट्राफियां प्रदान की गईं। इनके प्रदर्शन की प्रशंसा में हीरो साइकिल की तरफ से छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान की गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने टीम को बधाई दी तथा टीम इंचार्ज बीनू गुप्ता (एसोसिएट प्रो. कामर्स) व आंचल महाजन की सराहना की।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *