मेयर वर्ल्ड स्कूल की नवमीं कक्षा की विद्यार्थी जैसमीन कौर ने राज्य स्तरीय पंजाबी भाषण प्रतियोगिता में सर्वोतम प्रदर्शन दिखाया

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी हमेशा से ही हर क्षेत्र में आकाश की बुलंदियों को छूते रहते हैं। विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के साथ साथ हमारी मातृभाषा के साथ भी जोड़ा जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मेयर वर्ल्ड स्कूल की नवमीं कक्षा की विद्यार्थी जैसमीन कौर ने राज्य स्तरीय पंजाबी भाषण प्रतियोगिता जो शिक्षा और कला मंच के नए दिशानिर्देश की ओर से 02.10.2024 को संगरूर में करवाया गया, में भाग लिया। जैसमीन कौर ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर पूरे पंजाब के प्राइवेट वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का तथा अपने माता पिता का नाम रोशन एवं उच्च किया।

जैसमीन ने अपने भाषण के दौरान विद्यार्थियों का विदेशी देशों की तरफ़ बढ़ रहे उत्साह एवं जोश की प्रतिस्पर्धा को बहुत ही भावनात्मक ढंग से पेश किया गया, जिसे सुनकर वहाँ उपस्थित दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। विद्यालय की प्रबंधक कमेटी ने जैसमीन की इस राज्य स्तरीय जीत को ध्यान में रखते हुए यह संदेश दिया कि आजकल के बच्चों को माँ बोली के साथ जोड़ना बहुत ज़रूरी हो गया है। उन्होंने जैसमीन के माता- पिता तथा पंजाबी विभाग की अध्यापिकाओं को बधाई दी तथा कहा कि यह एक बहुत ही बढ़िया कदम है कि हम अपने विद्यालय के बच्चों को राज्यस्तरीय मुकाबलों के लिए तैयार कर रहे हैं और बच्चे भी ऐसी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा कि विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु यहाँ अध्यापक एवं विद्यार्थी अपनी तमाम कोशिशें करते रहेगें।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *