Breaking News

के.एम.वी. की स्विमिंग प्लेयर्स ने ढेरों मेडलज़ जीत कर विद्यालय को किया गौरवान्वित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी सदा महत्व दिया जाता है. इसी श्रृंखला में के.एम.वी. के स्विमिंग प्लेयर्स ने ज़िला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में ढेरों मेडलज़ जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया. केएमवी के प्लेयर्स ने जिला स्तरीय पंजाब खेल मेला स्विमिंग प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राजवीर कौर ने 400 मीटर और 200 मीटर प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते, जबकि सुखजीत कौर ने 200 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। हरदीप कौर ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक और 200 मीटर में रजत पदक जीता। नवनीत कौर ने भी टीम की उपलब्धियों में योगदान देते हुए 200 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सफलता पर खिलाड़ी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया और साथ ही बताया कि संस्था के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा, रहन-सहन, खान-पान, ट्रांसपोर्टेशन, अत्याधुनिक स्विमिंग पूल, खुले प्लेग्राउंडज़, हेल्थ क्लब, स्टेट- ऑफ़-दि-आर्ट जिम्नेज़ियम आदि जैसी सुविधाएं उनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मददगार साबित होती हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि के लिए डॉ. दविंदर सिंह, अध्यक्ष, फिज़िकल एजुकेशन विभाग, मनप्रीत कौर तथा कोच शिव कुमार के द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।

About admin

Check Also

जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *