के.एम.वी. की छात्राओं ने एजुकेशनल विज़िट के दौरान पुखराज ऑर्गेनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी के द्वारा के.एम.वी. इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के साथ मिलकर पुखराज ऑर्गेनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एजुकेशनल विज़िट का आयोजन करवाया गया. इस दौरे के दौरान छात्राओं के लिए हर्बल फॉर्मूलेशंस एंड पैकेजिंग विषय पर आयोजित हुई वर्कशॉप के दौरान श्री दीपांशु ने छात्राओं को पुखराज ऑर्गेनिक्स के प्राकृतिक पौधों के अर्क से तैयार होने वाले विभिन्न हर्बल उत्पादों जैसे:- नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, हेल्थ, स्किन केयर, वैलनेस केयर, एनर्जी टॉनिक इत्यादि के बारे में विस्तार सहित जानकारी प्रदान की.

अपनी इस फेरी के दौरान छात्राओं ने वहां रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैब का दौरा करते हुए पी.एच. मीटर, फ्लेम फोटोमीटर, लैमिनार एयर फ्लो, बी.ओ.डी. आदि जैसे उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ-साथ उत्पादों की उत्पादन प्रक्रिया में उपयोग की जाति अत्याधुनिक मशीनरी के बारे में भी ज्ञान हासिल किया. इसके साथ ही पैकेजिंग यूनिट में जाकर छात्राओं ने ऑटोमेटिक पैकिंग मशीन, सीलिंग मशीन, हॉट सीलर, कैपिंग मशीन तथा फिलिंग मशीन की कार्यप्रणाली को समझा एवं अपने विभिन्न सवालों के जवाब भी श्री दीपांशु से बेहद सरल ढंग से प्राप्त किए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सफल आयोजन के लिए बॉटनी विभाग के समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ विषय की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने में भी बेहद सहायक साबित होते हैं।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *