Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में IIM Kolkata की सौजन्य से पांच दिवसीय वर्कशापका आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स के MAC FORUM द्वारा आईआईएम कोलकता के सौजन्य से ‘बिज़नेस इंटेलिजेंस’ पर पांच दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया। इस वर्कशॉप में स्रोत वक्ता के रूप में आईआईएम कोलकता से सर्टिफाइड कॉरपोरेट ट्रेनर आज़िब उपस्थित हुए जो कि माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल आदि प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों से भी प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने आज़िब का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह हमारे विद्यार्थियों का सौभाग्य है कि देश की प्रतिष्ठित संस्था आईआईएम कोलकता से अनुभवी कॉरपोरेट ट्रेनर हमारे विद्यार्थियों के साथ अपने ज्ञान को सांझा करने आए हैं, उन्होंने कहा निश्चित रूप से यह वर्कशॉप हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों का न केवल पथ प्रशस्त करने वाली होगी बल्कि उन्हें एक नई दिशा की ओर प्रेरित करने में भी सहायक होगी। आज़िब ने इन पांच दिनों में बिजनेस इंटेलिजेंस से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे अंडरस्टैंडिंग बिजनेस इंटेलिजेंस, बिजनेस इंटेलिजेंस एप्लीकेशन एवं उसके फ्रेमवर्क, डाटा बेसिस, टाइप आफ़ डेटाबेसिस, OLTP,OLAP सिस्टम ,डाटा मॉडल्स, कंस्ट्रेंट्स ओन बिजनेस इंटेलिजेंस, बिजनेस कंस्ट्रेंट्स ,प्रोजेक्ट कंस्ट्रेंट्स, टेक्नोलॉजी कंस्ट्रेंट्स, बिजनेस इंटेलिजेंस मॉडल, बेनिफिट्स ऑफ़ बिजनेस इंटेलिजेंस, डिसीजन मेकिंग तथा इससे संबंधित अन्य विषयों पर विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की और वर्कशॉप के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से मॉडल भी तैयार करवाए और उनके साथ उन मॉडल की बारीकियों से विद्यार्थियों को परिचित करवाया। कॉमर्स विभाग के 45 विद्यार्थियों ने इस वर्कशॉप में सक्रिय प्रतिभागिता करते हुए अपना अनुभव बताते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह की वर्कशॉप हमारे लिए होती रहनी चाहिए ताकि हम बिजनेस इंटेलिजेंस से जुड़े अधुनातन विषयों से जुड़े रहे। डॉ ढींगरा ने पांच दिवस तक चलने वाली इस वर्कशॉप की अपार सफलता के लिए कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका अरोड़ा एवं MAC FORUM की इंचार्ज मैडम गरिमा अरोड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह प्रतिष्ठित संस्थानों से स्रोत वक्ताओं को आमंत्रण देकर विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करने के लिए प्रयासरत रहे।

About admin

Check Also

जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *