केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 53वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाए अपने जौहर

जालंधर (अरोड़ा) :- आज दिनांक 05-09-2024 को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, एलपीयू फगवाड़ा, जालंधर में चल रही केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 53वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन छात्रों ने खो-खो, शूटिंग और बैडमिंटन के मुकाबलों में अपनी खेल क्षमताओं और अद्वितीय प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पाँच दिनों तक चलने वाले इस खेल आयोजन में सभी खिलाड़ी अपने-अपने संभाग को अगले दौर में पहुँचाने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं, साथ ही सच्ची खेल भावना का भी प्रदर्शन कर रहे हैं। खो-खो के मुकाबलों में कई रोमांचक पल देखने को मिले। अंडर-14 लड़कियों के पहले मैच में आगरा ने रायपुर को 15-14 के करीबी स्कोर से हराया। दूसरे मैच में लखनऊ ने दिल्ली को 10-05 से पराजित किया। तीसरे मैच में चेन्नई ने चंडीगढ़ को 07-01 से मात दी। अंडर 17 वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पूल-ए में आगरा ने चेन्नई को 10-06 से हराया। पूल-बी में रांची ने पटना को एक पारी के अंतर से पराजित किया। पूल-सी में लखनऊ और रायपुर के बीच कांटेदार मुकाबला हुआ, जिसमें रायपुर दो अंकों से विजयी रहा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बैडमिंटन के डबल्स में कई रोमांचक मुकाबलों को देख दर्शक काफी उत्साहित हुए |

निशानेबाजी की दस मीटर शूटिंग प्रतियोगिता के विजेता
अंडर-14,17 और 19 (बालक वर्ग ) में क्रमशः जयपुर, दिल्ली और देहरादून संभाग प्रथम स्थान पर रहे |
अंडर-14,17 और 19 (बालिका वर्ग) में क्रमशः गुवाहाटी,जयपुर और गुरुग्राम संभाग प्रथम स्थान पर रहे |
प्रतियोगिता के आयोजकों ने दर्शकों और खिलाड़ियों की सराहना की और कहा कि आगामी दिनों में
और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। दर्शकों की बड़ी भीड़ और उत्साह ने खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन को यादगार बना दिया है, और सभी आगामी दिनों में होने वाले रोमांचक मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *