इनोसेंट हार्ट्स का प्रांगण हुआ भक्तिमय : गूँजे भक्ति के स्वर

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड में ‘एक दिन उस रब के नाम’ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने शबद-गायन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया‌। इस कार्यक्रम में कक्षा पाँचवीं ‘अ’ के बच्चों ने ‘विन बोल्या सब किश जानदा’ शब्द-गायन कर ईश्वर के सर्वव्यापी व सर्वज्ञाता रूप की महिमा का बाख़ान किया है। कक्षा पाँचवीं ‘बी’ के बच्चों ने ‘सूरज की गर्मी से’ भजन गायन कर यह संदेश दिया है कि ईश्वर की शरण में जाने से सब पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष का द्वार खुल जाता है। कक्षा पाँचवीं ‘सी’ के छात्रों ने ‘गुरु का दर्शन देख-देख जीवां’ शबद-गायन के माध्यम से बताया है कि जीवात्मा- परमात्मा के सामीप्य में रहकर ही अथाह सुख का अनुभव करती है। तथा कक्षा पाँचवीं ‘डी’ के छात्रों ने ‘तेरी है ज़मीं तेरा आसमां’ शबद-गायन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करते हुए उन्हें धार्मिक प्रवृत्ति की ओर उन्मुख करना था। मंच का संचालन विद्यार्थियों द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा ने बच्चों को बताया कि हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर परमात्मा की उस सर्वोच्च सत्ता को स्वीकार करना चाहिए क्योंकि परमात्मा तो एक ही है और सबकी साँसों में वही बिराजमान है, चाहे उसे किसी भी नाम से पुकारो।

About admin

Check Also

पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान

हेल्थ केयर सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को बढ़ावा देने के लिए सर्किट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *