महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश के धार जिले में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शुभारंभ किया

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश के धार जिले में एक सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2018 में प्रारंभ किए गए इस अभियान ने पूरे देश, विशेषकर आदिवासी अंचलों में, कुपोषण से लड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अभियान के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में हमें उल्लेखनीय सफलता मिली है।


उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वह इस राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में सक्रिय रूप से भाग लें। अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ और एक विकसित, स्वस्थ, और सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें। राज्य मंत्री ने कहा कि 1 से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और देशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में सक्रिय होकर स्वस्थ, समृद्ध व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया भी उपस्थित रहीं।

About admin

Check Also

युद्ध नशे के विरुद्ध : सैकड़ों बाइक सवारों ने रैली के माध्यम से ‘पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स’ का दिया संदेश

कैबिनेट मंत्री, डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, मेयर और चेयरमैनों ने रैली को रवाना किया, नौजवानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *