कैबिनेट मंत्री ने डा. बी.आर.अम्बेडकर को श्रद्धा के फूल किए भेंट

बाबा साहब के सिद्धांतों पर चल कर आदर्श समाज की सृजना करने के लिए सांझा प्रयास करने का न्योता

जालंधर (अरोड़ा) :- कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भक्त ने आज यहाँ डा. बी.आर.अम्बेडकर चौक में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डा. बी.आर.अम्बेडकर को श्रद्धा के फूल भेंट किए। डा. बी.आर.अम्बेडकर की प्रतिमा के आगे श्रद्धांजलि भेंट करते मंत्री ने कहा कि डा. अम्बेडकर ने भारतीय लोकतंत्र को आधार प्रदान किया था, जो आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा कि हमें सभी को भारत रत्न बाबा साहिब डा. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा दिखाए समानता और आज़ादी के सिद्धांतों की पालना करते आदर्श समाज की सृजना करने के लिए अहम योगदान देना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके लिए यह बड़े सम्मान वाली बात है कि उनको पंजाब कैबिनेट में मंत्री के तौर पर जालंधर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और वह जालंधर निवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सख़्त मेहनत करेंगे।

उन्होंने कहा कि डा.अम्बेडकर की दूरअंदेशी सोच ने समाज के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों को ऊँचा उठाने का काम किया, जिसको हमेशा याद रखा जाएगा। डा. अम्बेडकर को महान विद्वान, कानून्नदान, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनेता बताते हुए श्री भगत ने कहा कि डा.अम्बेडकर पूरे विश्व के इतिहास में सबसे महान हस्तियाँ में से एक है। उन्होंने कहा कि चाहे डा.अम्बेडकर साधारण परिवार से संबंध रखते थे परन्तु समाज के लिए उनके बेमिसाल योगदान ने उनको सांसारिक स्तर की शख़्सियतों में शामिल किया। मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय संविधान डा.अम्बेडकर की मेहनत, लगन और दूरअन्देशी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब केवल कमज़ोर वर्गों के ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के नेता थे।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *