इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन व लोहारां परिसर में ग्रेड II व III के छात्रों के लिए नेत्र-जाँच कैम्प का आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट (बीएमईएमटी) के तत्वावधान में, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर, जालंधर के सहयोग से इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में ग्रेड II और III के छात्रों के लिए एक नेत्र जाँच कैम्प आयोजित किया गया। इस इनीशिएटिव का थीम “विज़न कमलेश” रखा गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में दृष्टि स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है और उन्हें आरोग्य बनाना है। यह कैम्प दिशा-एक इनीशिएटिव के माध्यम से छात्रों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने हेतु स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों का हिस्सा है। इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के चीफ़ नेत्र सर्जन, डॉ. रोहन बौरी (एम.एस.ऑप्थामाॅलोजी), एफ.पी.आर.एस. (फेको-रिफ्रैक्टिव सर्जन, मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) के नेतृत्व में मेडिकल प्रोफेशनल्स की एक टीम ने छात्रों की व्यापक नेत्र जाँच की। उन्होंने आँखों को भगवान का आशीर्वाद बताया तथा छात्रों को सलाह दी कि वे अपने स्क्रीन समय को कम करें। उन्होंने उन्हें आँखों की देखभाल के बारे में टिप्स भी दिए। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) और सुश्री शालू सहगल (लोहारां) ने बताया कि “हम मानते हैं कि हमारे बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। यह शिविर हमारे छात्रों की दृष्टि की निगरानी और सुरक्षा करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है और हम सभी माता-पिता को अपने बच्चे की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी के तीन विद्यार्थियों का 3एआईपी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में चयन

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *