जालंधर (अरोड़ा) :- आज माननीय मुख्यमंत्री पंजाब श्री सरदार भगवंत सिंह मान जी को भगवान वाल्मीकि भवन (120 फुटी रोड) के निर्माण तथा भार्गो कैंप क्षेत्र में लाल लकीर के अंतर्गत आने वाली जमीनों की रजिस्ट्रियों के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा गया।
जिला प्रधान अमृतपाल सिंह एवं हरचरण सिंह संधू द्वारा मांग पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से भगवान वाल्मीकि भवन के निर्माण हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई।
संजीव भगत, जिला मीडिया इंचार्ज जालंधर द्वारा भार्गो कैंप क्षेत्र में लाल लकीर के अंतर्गत आने वाली जमीनों की रजिस्ट्रियों को लेकर आम जनता को आ रही समस्याओं से माननीय मुख्यमंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान जी ने दोनों मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राकेश राणा, ब्लॉक प्रधान भी उपस्थित रहे।
Check Also
तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है
पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …
Jiwanjot Savera