एच.एम.वी. की छात्रा ने रेडियो फीचर प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. (जर्नलिकम एंड मॉस कम्युनिकेशन) सेमेस्टर एक की छात्रा साक्षी बडोला ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला द्वारा आयोजित रेडियो फीचर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल कर कालेज को गौरवान्वित किया है। पीजी विभाग मॉस कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन की लगभग 20 छात्राओं ने साइंस जर्नलिकम पर आधारित एक वर्कशाप में भी भाग लिया। सहायक प्रो. राधिका व गायत्री छात्राओं के साथ गए। इस वर्कशाप का उद्देश्य साइंस कम्युनिकेशन के क्षेत्र में नए पत्रकारों के स्किल को बेहतर बनाना था। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने साक्षी बडोला को बधाई दी। उन्होंने बताया कि साक्षी को ट्राफी, सर्टीफिकेट व 3000/- रुपए का चैक देकर सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा ने बताया कि रेडियो फीचर का थीम स्पेस में भारत की उपलब्धि था। इसकी अवधि 3-4 मिनट थी। पंजाब के बहुत से कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। जिनमें से साक्षी बडोला को प्रथम घोषित किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रो. ज्योति सहगल भी उपस्थित थे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *