Breaking News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद

जालंधर (अरोड़ा) :- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर डेरे के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा भी उपस्थित थे।नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति हुईं है।उन्होंने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए मील पत्थर स्थापित किया है।उन्होंने कहा कि यहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग दर्शन के लिए आते हैं।नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरे की तरफ से मानवता की जो मिसाल पेश की गई वह बहुत ही दुर्लभ है। इस दौरान डेरा प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी ने नायब सिंह सैनी से समाज सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *