Breaking News

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने फूड फॉर हंगर व स्कूल छात्रों को गर्म स्वेटर भेंट कर दो प्रोजेक्टस किए सार्थक

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए और जिला स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा के अंतर्गत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में डाक्टर अनूप अबरोल बाल संस्कार केंद्र स्कूल लाडोवाली रोड में सभी बच्चों को गर्म स्वेटर भेंट किऐ और अन्नपूर्णा रसोई लक्ष्मी नारायण मन्दिर मॉडल हाउस में 250 जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया। पूर्व प्रधान संजीव गंभीर ने क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि अलायंस क्लब समर्पण प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगवाई में जरूरतमंद लोगों की आंखों के ऑपरेशन, मेगा मेडिकल कैंप, पर्यावरण के लिए पौधारोपण, फूड फॉर हंगर, जरूरतमंद लोगों को 500 कंबल वितरण करना काबिले तारीफ है फुल्ल साहब ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सब मिलकर आगे भी ऐसे प्रोजेक्ट करते रहेंगे। इन दोनों प्रोजेक्ट्स में गौरव कुकरेजा व भारत अरोड़ा ने सहयोग किया।इस मौके पर सचिव पी के गर्ग, रीजन चेयरमैन दया कृष्णा छाबड़ा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, जिला पी आर ओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, जयदेव मल्होत्रा, सेवा सिंह, भारत अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, गौरव कुकरेजा, मिसेज कुकरेजा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 17वें इंटर स्कूल TECH FEST में पंजाब के विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *