केएमवी की छात्राओं ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया

जालंधर (अरोड़ा) :- कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) की छात्राओं ने एम.एस. सी. (कंप्यूटर साइंस) के परिणामों में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि केएमवी की शैक्षणिक उत्कृष्टता और अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हाल ही में घोषित परिणामों में, नवनीत कौर ने एम.एस. सी. कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर चोथै में 7.34 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही, मंदीप कौर ने एम.एस. सी. कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर दूसरे में 8.36 एसजीपीए के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इन सभी मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अतीमा शर्मा द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। प्राचार्य महोदया ने पीजी विभाग, कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन्स की प्रमुख श्रीमती सुमन खुराना और सभी शिक्षकों के अटूट प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी साथ में उन्होंने छात्राओं को विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान

विकसित भारत का आधार नशामुक्त समाज डीसी वरजीत वालिया जालंधर (अरोड़ा) :- आदर्श नगर स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *