एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ मल्टीमीडिया 6th समैस्टर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए श्रेष्ठ स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ मल्टीमीडिया के 6th समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान हासिल किए। रेवांशी गांधी ने 9.60 एसजीपीए के साथ द्वितीय, महक गुप्ता एवं अंबरीन कौर ने ने 9.40 एसजीपीए के साथ तृतीय तथा किरण एवं अनन्या आनंद ने 9.20 एसजीपीए के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में भी सख्त मेहनत करके अपने सपनों को साकार करें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें मल्टीमीडिया विभाग के प्राध्यापक अंकित गोयल एवं दिपतेश नासकर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते रहे।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन

अंडर-17 और अंडर-19 में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास जालंधर (अजय छाबड़ा) :- पंजाब स्कूल …