जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल, जालंधर के खिलाड़ियों ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक मिलेनियम स्कूल, मोहाली में आयोजित पी.एस.ई.बी. राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अंडर-14 बालक वर्ग में कक्षा सातवीं के हर्षान सिंह (सातवीं-C) ने शानदार खेल-कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में गनीव कौर (आठवीं-D) अर्शी चड्ढा (आठवीं-A), एहाना चौधरी (आठवीं-A) और मेहर सेतिया (छठी-B) की टीम ने रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और खेल भावना का प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा टेनिस प्रशिक्षक गौरव कुमार के समर्पण, कुशल प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन की विशेष सराहना की, जिनके योगदान ने इस सफलता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेयर वर्ल्ड स्कूल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
Jiwanjot Savera