पंजाबी साहित्य सभा, डीएवी कॉलेज जालंधर ने शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- डी ए वी कॉलेज जालंधर की पंजाबी साहित्य सभा ने 13 फरवरी 2026 को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस टूर के तहत एजुकेशनल और लिटरेरी-कल्चरल नज़रिए से विद्यार्थियों को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, रॉक गार्डन, सुखना झील का भ्रमण करवाया गया। विद्यार्थियों ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की ए सी जोशी लाइब्रेरी में लाइब्रेरी की कार्यशैली को बहुत बारीकी से देखा। बाद में, उन्होंने रोज़ गार्डन और सुखना झील के मनमोहक नज़ारों का आनंद लिया।

इस टूर के दौरान, पंजाबी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुखदेव सिंह रंधावा, उप-अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा, साहित सभा इंचार्ज डॉ. राज किरपाल सिंह, प्रो. परवीन लता और प्रो. किरणजीत कौर ने विद्यार्थियों का नेतृत्व किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ऐसे शैक्षणिक टूर बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने टूर के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ अनूप कुमार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *