Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में कृष्ण जन्माष्टमी का कल होगा शानदार आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- राजेश्वरी कलासंगम एवं एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के संयुक्त सौजन्य से योगेश्वर कृष्ण की जन्माष्टमी को समर्पित ‘कृष्णम’ नृत्य-नाटिका का आयोजन बड़े ही शानदार ढंग से कल किया जा रहा है। एपीजे एजुकेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी ने राजेश्वरी कला संगम की स्थापना भारतीय कला,संस्कृति एवं भारत की समृद्ध धरोहर को सहेजने के लिए ही की थी। डॉ सत्यपाल जी स्वयं भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त और उपासक थे। आज उनकी इसी विरासत का संरक्षण एवं संवर्द्धन उनकी सुपुत्री सुषमा पॉल बर्लिया अध्यक्ष एपीजे एजुकेशन, चांसलर एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी एवं अध्यक्ष एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप बड़ी तन्मयता एवं लग्न से कर रही है।इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जालंधर के माननीय डिप्टी कमिश्नर डॉ हिमांशु अग्रवाल आईएएस उपस्थित होंगे। एपीजे एजुकेशन की निदेशक डॉ सुचरिता शर्मा एवं प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने संयुक्त रूप सेने ‘कृष्णम’नाटिका के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि इसमें कृष्ण जीवन की विविध लीलाओं की संगीतमय एवं नाटकीय प्रस्तुति की जाएगी जिसकी ऊर्जा से आप निश्चित रूप से जुड़ भी पाएंगे और उसे ऊर्जा का अनुभव भी कर पाएंगे। उन्होंने कहा ‘कृष्णम’ नृत्य- नाटिका प्रस्तुत करने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी जो मोबाइल एवं इंटरनेट की दौड़ में सोशल मीडिया में कहीं खो सी गई है उसको अपनी धरोहर,संस्कृति के साथ जोड़ना है।

About admin

Check Also

ब्लॉक अजनाला, अमृतसर में ‘डाक चौपाल’ का आयोजन

अजनाला (अरोड़ा) :- डाक विभाग द्वारा आज अजनाला, अमृतसर में स्थित उप डाकघर अजनाला में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *