सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.एस.एस विभाग एवं इको क्लब द्वारा वन महोत्सव मनाया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों पर एन.एस.एस विभाग और इको क्लब द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अभियान में कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेते हुए उनके पालन-पोषण का संकल्प लिया। कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा के दिशा-निर्देशों पर इस आयोजन के लिए वालंटियरों और इको क्लब के सदस्यों के समूह बनाए गए। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे साल भर पेड़-पौधों की देखभाल करें। विद्यार्थियों को हमारे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद करने के लिए नए पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी और खुद भी एक पौधा लगाया। कॉलेज ऐसी गतिविधियों में हमेशा आगे रहता है, और यही नहीं देश के भिन्न भिन्न क्षेत्रों से छात्र इस कॉलेज में बी.ए, बी.कॉम, बी.सी.ए, बी.पी.टी, डिप्लोमा इन प्रोफेशनल अकॉउंटेन्सी, डी.सी.ए, डी.लैब, पी.जी.डी.सी.ए, पी.जी डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड इनफार्मेशन सिक्योरिटी, पी.जी डिप्लोमा इन पर्सोनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन आदि कोर्सेज प्राप्त कर रहे है। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों की इस पहल की सराहना की और उन्हें कॉलेज की हर एक गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

मेहरचंद पॉलीटेक्निक में स्ट्रेस रिलीफ रूम का उद्घाटन—एक अनूठी पहल

जालंधर/अरोड़ा: मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज, जालंधर में विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत प्रदान करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *