बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा ने बी एफ ए में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया

अमृतसर/अरोड़ा – अपनी गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर वूमेन, अमृतसर ने जीएनडीयू परीक्षाओं में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज की बीएफए सेमेस्टर-VI की छात्रा अनीशा ने 9.52 सीजीपीए के शानदार परिणाम के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने अनीशा को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर सम्मानित किया तथा उसकी लगन, मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रा की इस उपलब्धि ने संस्थान को गौरवान्वित किया है। प्राचार्या ने अनीशा के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।

डीन, अकादमिक, सुश्री कामायनी आनंद तथा पीजी विभागाध्यक्ष, फाइन आर्ट्स, सुश्री शैफाली जौहर ने भी छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान की।

About admin

Check Also

वित्तीय साक्षरता एवं समझदारीपूर्ण निवेश : सुरक्षित भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

जालंधर/अरोड़ा – एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डॉ. …