गोल्डन बड्स स्कूल, वारियाना ब्रांच में बच्चों के लिए “बिजली से सुरक्षित रहें” विषय पर एक विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित

जालंधर: गोल्डन बड्स स्कूल, वारियाना ब्रांच में बच्चों के लिए “बिजली से सुरक्षित रहें” विषय पर एक विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।

इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित विद्युत उपयोग के प्रति जागरूक करना था। बच्चों को बताया गया कि गीले हाथों से बिजली के स्विच और उपकरणों को नहीं छूना चाहिए, खुले तारों से दूर रहना चाहिए और किसी भी विद्युत समस्या की स्थिति में तुरंत किसी बड़े व्यक्ति को सूचित करना चाहिए।

बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बिजली सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियम सीखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या रेनू वाधवा एवं समस्त स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

गोल्डन बड्स स्कूल का संदेश — सुरक्षा की सीख, बचपन से ही!

Check Also

गोल्डन बड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान जालंधर (अरोड़ा) :- …