गोल्डन बड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान

जालंधर (अरोड़ा) :- गोल्डन बड्स स्कूल में शिक्षक दिवस का समारोह बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षकों के महत्व से अवगत करवाने के साथ-साथ गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार की भावना को प्रोत्साहित करना था। समारोह की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुई। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कविताएँ और मनोरंजक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए विशेष रूप से कई फन एक्टिविटीज एवं मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए।

शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया और समारोह का आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू वधावन ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें इसी भावना के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच प्रेम एवं अपनत्व की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य के रिश्ते की खूबसूरती को और मजबूत किया। समारोह का समापन खुशी, तालियों और मुस्कुराहटों के बीच हुआ। शिक्षकों के सम्मान में सजे इस दिन की यादें विद्यार्थियों और शिक्षकों के दिलों में लंबे समय तक अपनी मधुर छाप छोड़ती रहेंगी।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नन्हे कदमों ने रचा सशक्त भारत का सपना :‘वाइवेशस वाइब्रेंस 2026-27’ रहा शानदार

जालंधर (अरोड़ा) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में कक्षा एल.के.जी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों …