दर्शन अकादमी में करवाई गई टेबल मैनर्स गतिविधि

जालंधर (कुलविंदर) :- सभ्यता और शिष्टाचार की नींव बचपन में ही रखी जाती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दरशन अकादमी, जालंधर के प्री-विंग में टेबल मैनर्स गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत नन्हे-मुन्ने बच्चों को सही ढंग से टेबल सजाने की जानकारी दी गई जिसमें प्लेट, चम्मच, कांटे और नैपकिन को उचित स्थान पर रखना शामिल था। बच्चों को भोजन करते समय चबाने की आवाज न निकालने की शिक्षा भी दी गई और साथ ही कृपया तथा धन्यवाद जैसे शिष्ट शब्दों के प्रयोग को प्रोत्साहित किया गया।

छोटे बच्चों ने इस रोचक गतिविधि में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सामाजिक व्यवहार की बारीकियों को हँसते-खेलते सीखने का आनंद उठाया। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल निःसंदेह उनके चरित्र निर्माण और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *