डिप्टी कमिश्नर ने निक्कू पार्क का किया दौरा

बरसात के दौरान साफ-सफाई, जल निकासी प्रबंधों का लिया जायजा

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय निक्कू पार्क का दौरा किया और बरसात के मौसम में साफ-सफाई, पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया ताकि पार्क में कहीं भी पानी जमा न हो। उन्होंने मॉडल टाउन चिल्ड्रन पार्क कमेटी के प्रबंधकों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह को निर्देश दिए कि पार्क में हर तरह से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात के मौसम में पार्क में आने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करें। उन्होंने यह भी कहा कि पार्क में लगे झूलों के नियमित रख-रखाव का विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि यह सीधे तौर पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने समिति को बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में नए झूले लगाने का प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह को पार्क के रख-रखाव की निजी तौर निगरानी करने के लिए कहा क्योंकि यह पार्क न केवल बच्चों के मनोरंजन का एक बड़ा स्थान है बल्कि जालंधर शहर की पहचान का प्रतीक भी है।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *