Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ स्थानों पर किया अपना वर्चस्व स्थापित

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सदा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे हैं। बीकाम 6th समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ स्थानों पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। रजत ने 1687/2100 अंक प्राप्त करके छठा, दीक्षा ने 1681अंक प्राप्त करके आठवां, द्युमना अग्रवाल ने ने 1647 अंक प्राप्त करके उन्नीसवां,शिवांशी खन्ना ने 1638 अंक प्राप्त करके पच्चीसवां स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत करते रहे ताकि भविष्य में भी वे नयी बुलंदियों को छूते हुए में कॉलेज एवं अपने अभिभावकों को गौरवान्वित कर सके।विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन देने के लिए उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की प्राध्यापिका डॉ वंदना गौतम,डॉ मनीषा शर्मा के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे इसी तरह विद्यार्थियों को मेहनत करवाते रहे।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *