वी. सोमन्ना ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

पिछले 5 वर्षों में 11 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों को नल से जल की आपूर्ति से जोड़ा गया; भारत के 93 प्रतिशत से अधिक गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गयाः वी.सोमन्ना

इस उपलब्धि के आधार पर हम मार्च 2025 तक देश सभी गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल श्रेणी में लाने का प्रयास करेंगेः वी. सोमन्ना

दिल्ली (ब्यूरो) :- वी. सोमन्ना ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने इस मंत्रालय की जिम्मेदारी के साथ उन पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने सरकार के तीसरे कार्यकाल में विकास की गति को जारी रखने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए सोमन्ना ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पिछले 5 वर्षों में 11 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों को नल से पानी की आपूर्ति की गई है और अब 76 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 55 लीटर गुणवत्तायुक्त पानी मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत, भारत के 93 प्रतिशत से अधिक गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाया गया है, जबकि लगभग 33 प्रतिशत गांवों ने ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम श्रेणी हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के आधार पर हम मार्च 2025 तक देश के सभी गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल श्रेणी में लाने का प्रयास करेंगे। सोमन्ना कर्नाटक के तुमकुर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। इससे पहले वे राज्य सरकार में कई मंत्री पदभार संभाल चुके हैं। आज सी.जी.ओ. परिसर कार्यालय में उनके आगमन पर, जल शक्ति मंत्रालय की सचिव (पेयजल और स्वच्छता) विनी महाजन ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया।

About admin

Check Also

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय सेना की अपने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *