जालंधर (अरोड़ा) :- 11जून, 2024 प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कालेज के बीए बीएड समैस्टर-5 के विद्यार्थियों ने जीएनडीयू की परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी में मैरिट पोजीशन हासिल कर अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया । बीए बीएड समैस्टर-5 के विद्यार्थियों बिपाशा ने प्रथम, जैसमीन ने तीसरा, पूजा व प्रबलीन ने 8वां तथा सिमरन ने 10वां स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बीए बीएड समैस्टर-3 की विद्यार्थी दिव्या मल्होत्रा ने जीएनडीयू में प्रथम स्थान प्राप्त किया । बीएससी बीएड समैस्टर-5 की छात्रा अश्मिता ने जीएनडीयू में पहला और नेहा ने 8वां स्थान प्राप्त किया। इन मेधावी विद्यार्थियों ने कहा कि कालेज के ऐजुकेशन विभाग के प्राध्यापकगण हमें समय-समय पर आधुनिक टीचिंग लर्निंग की प्रक्रिया के साथ बढ़िया शिक्षण प्रदान करते हैं तथा कालेज भी उन्हें पूरी तरह से मदद करता है जिसकी वजह से वह जीएनडीयू की परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन कर पाते हैं। प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी डॉ. अविनाश चन्द्र-विभागाध्यक्ष और प्राध्यापकों ने इन मेधावी छात्राओं को इस उपलब्धि के लिये कालेज में सम्मानित किया और ऐजुकेशन विभाग के प्राध्यापकों व इसके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
Check Also
जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित
हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की …
Jiwanjot Savera