लायलपुर खालसा कॉलेज बी. डिज़ाइन (मल्टीमीडिया) की छात्रा ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर 3 की छात्रा तमनप्रीत कौर ने 550 में से 478 अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सरदारनी बलबीर कौर प्रधान गवर्निंग काउंसिल ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को विशेष रूप से बधाई दी। प्राचार्य डाॅ. जसपाल सिंह ने छात्र को भविष्य में और अधिक मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि कॉलेज की ओर से मेरिट वाले जरूरतमंद छात्रों को सभी प्रकार की सुविधाओं के अलावा फीस में भारी छूट दी जा रही है। मौके पर प्रो. संजीव कुमार आनंद कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. संदीप बासी, प्रो. मंदीप सिंह, डाॅ. संदीप सिंह, डाॅ. दलजीत कौर और प्रो. नवनीत कौर भी मौजूद रहीं।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *