Breaking News

एच.एम.वी. में 100 घंटे का शॉर्ट टर्म कोर्स सम्पन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के स्किल्ड कोर्स हब द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में बजाज फिनसर्व के सहयोग से 100 घंटे की अवधि का सर्टीफिकेट कोर्स सम्पन किया गया। यह कोर्स सर्टीफिकेट प्रोग्राम इन बैंकिंग, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस (सीपीबीएफआई-2024) था। इस कोर्स का उद्देश्य छात्राओं की रोजगार प्राप्त करने की क्षमता बढ़ाना था। कोर्स कोआर्डिनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता ने बताया कि 100 घंटे की अवधि में छात्राओं को बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस तथा व्यक्तिगत ग्रूमिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कोर्स को चार भागों में विभाजित किया गया था। इस कोर्स से कुल 39 छात्राएं लाभान्वित हुईं। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कॉमर्स विभागाध्यक्षा मीनू कोहली, कोर्स कोआर्डिनेटर बीनू गुप्ता, कोर्स इंचार्ज डॉ. काजल पुरी व कनिका शर्मा को बधाई दी। कोर्स इंचार्ज ने रिसोर्स पर्सन कंवलजीत सिंह तथा ट्रेनर प्रीति जैन का आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *