होशियारपुर (अरोड़ा ) – सामाजिक समरसता, श्रम के सम्मान तथा कृतज्ञता की भावना को साकार करते हुए रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के एजुकेशनल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (ESR) विंग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के 100 से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सम्मान में भव्य ‘मिलन भोज’ का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय पूर्व सांसद …
Read More »admin
मेहर चंद पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने का अंतिम अवसर
जालंधर/परवीन – मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है। प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि अधिकांश सीटें भर चुकी हैं तथा केवल कुछ ही ट्रेडों में सीटें शेष हैं। दसवीं पास इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय समय के दौरान किसी भी समय कॉलेज पहुँचकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम …
Read More »डी.ए.वी. कॉलेज फगवाड़ा में जनमेजा सिंह जौहल का प्रेरणादायी संवाद, पंजाबी भाषा के डिजिटलीकरण पर रखे महत्वपूर्ण विचार
फगवाड़ा/अरोड़ा – मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा में पंजाबी साहित्य, कला एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्ती जनमेजा सिंह जौहल विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉ. किरनजीत रंधावा तथा समस्त स्टाफ ने उनका हार्दिक स्वागत किया। अपने इस दौरे के दौरान जनमेजा सिंह जौहल ने कॉलेज के अध्यापकों के साथ एक …
Read More »वरिष्ठ अधिवक्ता चौ. ऋषिपाल सिंह सैनी के निधन पर शोक की लहर, 15 जुलाई आज होगी श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी
जालंधर, 15 जुलाई(अरोड़ा) – वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज के सम्मानित व्यक्तित्व चौधरी ऋषिपाल सिंह सैनी एडवोकेट के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने 12 जुलाई 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर परमपिता परमात्मा के श्रीचरणों में विलीन होकर अपने पीछे शोकाकुल परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों को गहरे दुःख में छोड़ दिया। दिवंगत चौधरी ऋषिपाल सिंह सैनी, …
Read More »अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सुपर सीनियर सिटीज़न्स का किया सम्मान
जालंधर/अरोड़ा – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अपने प्रधान ऐली विनोद कौल के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्य ऐली जी. डी. कुंद्रा के सहयोग से प्रताप बाग, जालंधर स्थित कार्यालय में सुपर सीनियर सिटीज़न्स सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें ऐली एन के महेंद्रू डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (126-N) विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बहुत महत्वपूर्ण बताया। …
Read More »अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जालंधर, 11 जुलाई 2026 (अरोड़ा) – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण द्वारा गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड, जालंधर पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए गए। प्रधान विनोद कौल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने …
Read More »AKV Global Consultant के सहयोग से जालंधर में BAMX Development का दुबई रोड शो आयोजित, उद्योगपतियों ने दिखाई निवेश में गहरी रुचि
जालंधर/अरोड़ा – यूएई की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी BAMX Development द्वारा अपने महत्वाकांक्षी BAMX 11 प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय होटल, जालंधर में एक भव्य दुबई रोड शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन AKV Global Consultant, जालंधर एवं अरोड़ा मेटल ग्रुप के परम अरोड़ा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में यूनाइटेड फोरम ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड (रजि.) …
Read More »AKV Global Consultant के सहयोग से जालंधर में दुबई प्रॉपर्टी निवेश रोड शो आज, उद्योगपतियों एवं निवेशकों को विशेष आमंत्रण – परमदीप सिंह (ट्रस्टेड एडवाइजर इन रियल एस्टेट)
जालंधर, 6 जुलाई(JJS): दुबई की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी BAMX Development (U.A.E.) द्वारा जालंधर के उद्योगपतियों, व्यवसायियों एवं हाई नेटवर्थ निवेशकों के लिए एक विशेष निवेश रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुबई की प्रीमियम रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश के अवसरों से निवेशकों को अवगत कराना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ निवेशकों को …
Read More »अन्नपूर्णा दिवस पर समाजसेवी कुलविंदर फुल सम्मानित
जालंधर/अरोड़ा :- अन्नपूर्णा दिवस के पावन अवसर पर आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह में जालंधर के प्रमुख समाजसेवी कुलविंदर फुल को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं निस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), जालंधर, आतिश भाटिया तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान …
Read More »एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट ने किया सेवा कार्य, अन्नपूर्णा रसोई को राशन भेंट
जालंधर/अरोड़ा – सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट ने अन्नपूर्णा रसोई को घी, दालें, चावल, आटा सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री भेंट की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एन. के. महेन्द्रू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। …
Read More »
Jiwanjot Savera