Breaking News

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सुपर सीनियर सिटीज़न्स का किया सम्मान

जालंधर/अरोड़ा – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अपने प्रधान ऐली विनोद कौल के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्य ऐली जी. डी. कुंद्रा के सहयोग से प्रताप बाग, जालंधर स्थित कार्यालय में सुपर सीनियर सिटीज़न्स सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें ऐली एन के महेंद्रू डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (126-N) विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बहुत महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित सुपर सीनियर सिटीज़न्स सर्वश्री डी. पी. बाली, बी. एम. बेदी, सुभाष चौहान, जगदीश महाजन तथा भूपिंदर कालिया को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ संस्थापक सदस्य ऐली जी. डी. कुंद्रा ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना हमारी संस्कृति की पहचान है।

इस अवसर पर एन. के. महेंद्रू, विनोद कौल, अशोक बजाज, एम. एल. गुप्ता, कुलविंदर फुल, पी. के. गर्ग, केवल शर्मा, लोकेश बजाज, ऐ के बहल, राजेश वर्मा, मोहित सेठ, प्रदीप शर्मा, जयदेव मल्होत्रा तथा अशोक मेहता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सम्मानपत्र वरिष्ठ नागरिकों ने अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …