वरिष्ठ अधिवक्ता चौ. ऋषिपाल सिंह सैनी के निधन पर शोक की लहर, 15 जुलाई आज होगी श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी


जालंधर, 15 जुलाई(अरोड़ा) – वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज के सम्मानित व्यक्तित्व चौधरी ऋषिपाल सिंह सैनी एडवोकेट के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने 12 जुलाई 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर परमपिता परमात्मा के श्रीचरणों में विलीन होकर अपने पीछे शोकाकुल परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों को गहरे दुःख में छोड़ दिया।

दिवंगत चौधरी ऋषिपाल सिंह सैनी, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस एसोसिएशन जालंधर के चेयरमैन, पंजाब केसरी समूह से जुड़े एडवोकेट चांद कुमार सैनी के मामा जी थे। उनके निधन से पत्रकारिता, विधि जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवार की ओर से जारी सूचना के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी का आयोजन बुधवार, 15 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक आर्य समाज मंदिर, मॉडल टाउन, जालंधर में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण एवं समाज के गणमान्य लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

जीवनजोत सवेरा समाचार पत्र समूह वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी ऋषिपाल सिंह सैनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। समाचार पत्र समूह परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
ॐ शांति।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— जीवनजोत सवेरा समाचार पत्र समूह

Check Also

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, जालंधर द्वारा “सावन मनभावन एवं परिवार मिलन समारोह” का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, जालंधर द्वारा आयोजित “सावन मनभावन एवं परिवार …