Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया दशहरे का पर्व

जालंधर (अरोड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं में मनाया गया दशहरे का त्योहार। जिसका नेतृत्व स्कूल प्रिंसिपलों और निदेशकों की देखरेख में हुआ। छात्रों द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार का प्रदर्शन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा दशहरे के दिन का महत्व श्री राम जीवन पर कविताएं, नाटक एवं कठपुतली द्वारा श्री राम जी की जीवनी प्रस्तुत की।

खास बात यह थी कि सभी शाखाओं के छात्रों ने इस मौके पर आज के समय में नशे जैसी बुराईओं का खात्मा करने का निश्चय किया। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को इस मौके की बधाई देते हुए सभी छात्रों को दशहरे के महत्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, और छात्रों को ऐसे ही समाज में बुराईओं का खात्मा करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *