Breaking News

खेडां वतन पंजाब दीया- 2024

जालंधर में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबले 3 सितम्बर से, करीब 12 हज़ार खिलाड़ी लेंगे भाग

ज़िला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी की

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को दी शुभकामनाएं – युवाओं को खेलों में बढ़- चढ़ कर भाग लेने का न्योता

जालंधर (अरोड़ा) :- युवाओं को खेलों से जोड़ने के मंतव्य अधीन मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा करवाई जा रही ‘ खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’ के अंतर्गत ज़िला जालंधर में ब्लाक स्तरीय मुकाबले 3 सितम्बर से करवाए जाएंगे, जिनमें करीब 12 हज़ार खिलाड़ी भाग लेंगे। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस और संगरूर में ‘ खेडां वतन पंजाब दीया- 2024 की शुरुआत के लिए ज़िले के खिलाड़ियों को मुबारकबाद देते उनको नए समाज की सृजना करने के लिए खेलों के साथ जुड़ने और इन खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने का न्योता दिया। डा. अग्रवाल ने कि बताया कि ज़िले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबले करवाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबले 2 फेज़ में करवाए जाएंगे। पहले फेज के खेल मुकाबले 3 से 6 सितम्बर तक और दूसरे फेज के खेल मुकाबले 9 से 12 सितम्बर तक होंगे। उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तर पर ऐथलैटिकस, फ़ुटबाल, वालीबाल, खो- खो, कबड्डी नैशनल स्टाइल और सर्कल के मुकाबले करवाए जाएंगे, जिसके लिए पहले ही स्थान निर्धारित किए जा चुके है।

About admin

Check Also

जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *