Breaking News

एकलव्य स्कूल में IWC जालंधर वेस्ट की अध्यक्ष रितु चोपड़ा के नेतृत्व में छात्राओं के लिए योग एवं फिटनेस सत्र आयोजित, महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने का दिया संदेश

जालंधर, 27 नवंबर अरोड़ा: – इनर व्हील क्लब (IWC) जालंधर वेस्ट की अध्यक्ष रितु चोपड़ा के नेतृत्व में 26 नवंबर 2026 को छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोकने के उद्देश्य से दो विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पहले कार्यक्रम के तहत ‘फिटनेस ऑफ गर्ल्स’ विषय पर एक लव्या स्कूल में योग एवं फिटनेस सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक डिंपल खन्ना ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही स्कूल की प्रिंसिपल, स्टाफ सदस्यों और क्लब की सदस्यों ने जुंबा सत्र में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रितु चोपड़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति, एकाग्रता, याददाश्त और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर सीमा हांडा और प्रिंसिपल निया अक्स बेहल ने क्लब सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं, दूसरे कार्यक्रम के तहत क्लब अध्यक्ष रितु चोपड़ा एवं सदस्यों द्वारा ‘Say No to Violence’ और ‘Orange the World’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज में समानता, सुरक्षा और सम्मान का वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।

क्लब अध्यक्ष रितु चोपड़ा ने कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा को समाप्त करना केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। इसके लिए जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता बेहद जरूरी है।

इन दोनों कार्यक्रमों में क्लब अध्यक्ष रितु चोपड़ा के साथ पवनजीत कौर, किरण ढींगरा, डिंपल खन्ना, एकलव्य स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर सीमा हांडा, प्रिंसिपल निया अक्स बेहल एवं स्कूल स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इन गतिविधियों के माध्यम से क्लब ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

About admin

Check Also

मोबाइल की बढ़ती लत और पारिवारिक दूरियों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने की पहल, 3 जनवरी को होगी ‘परिवार जोड़ो’ मेगा वर्कशॉप

बच्चों की परवरिश से पारिवारिक रिश्तों की मजबूती तक, ‘परिवार जोड़ो’ वर्कशॉप बनेगी अभिभावकों के …