लोक निर्माण मंत्री ने गांव राजधान, बुट्टर खुर्द, बुट्टर सिवियां और पल्ला की आंगनवाड़ी हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र
जंडियाला गुरु/अमृतसर, 21 नवंबर मक्कड़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में 4 आंगनवाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। ये नियुक्ति पत्र गांव राजधान, बुट्टर खुर्द, बुट्टर सिवियां और पल्ला से संबंधित नवनियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों को दिए गए।
इस अवसर पर नवनियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हर क्षेत्र में युवा लड़के-लड़कियों को योग्यता (मेरिट) के आधार पर बिना किसी सिफारिश या भेदभाव के सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही हैं।
स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र गांवों और शहरी क्षेत्रों में बच्चों तथा महिलाओं के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त आंगनवाड़ी हेल्पर अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन और ईमानदारी से निभाते हुए समाज तथा राज्य की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अब तक 71,700 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर रोजगार उपलब्ध करवाया जा चुका है। ये नियुक्तियां पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया और योग्यता (मेरिट) के आधार पर की गई हैं।
Jiwanjot Savera