Breaking News

पूर्व सांसद सुशील रिंकू डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक

संत निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया
सुशील रिंकू ने दीवाली पर सभी को दी बधाई

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने दीवाली पर डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए। उन्होंने डेरा सचखंड बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सुशील रिंकू ने डेरा सचखंड बल्ला में काफी समय तक रुके और दीए प्रज्जवलित किया। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा सचखंड बल्ला में रहकर सेवा की और दीवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी। दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *