मनीष बल को जालंधर भाजपा कार्यालय का ऑफिस इंचार्ज नियुक्त किया गया

पार्टी के प्रति सेवाओं, समर्पण और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए सौंपी गई नई जिम्मेदारी; वरिष्ठ नेताओं ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

जालंधर/अरोड़ा – जालंधर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के प्रति मनीष बल की सेवाओं, समर्पण और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें कार्यालय का ऑफिस इंचार्ज घोषित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें सम्मानित कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर भाजपा जालंधर के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, महामंत्री योगेश धीर, उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी,वरिष्ठ भाजपा नेता डिंपी लुभाना एवं जिला सेल कोऑर्डिनेटर संजीव मणि ने मनीष बल को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने मनीष बल की पार्टी के प्रति मेहनत, निष्ठा और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनीष बल अपनी नई जिम्मेदारी को भी पूरी लगन से निभाएंगे और संगठनात्मक कार्यों को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर मनीष बल ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। वह संगठन की मजबूती और पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

About admin

Check Also

‘मां’ दर्शी जी के शुभ आगमन पर शहर हुआ राममय

जालंधर/अरोड़ा : – श्री रामशरणम पानीपत से परम श्रद्धेय ‘मां’ दर्शी जी के जालंधर शुभ …