अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर के कॉस्मोटलॉजी विभाग द्वारा मेकअप एवं एस्थेटिक्स पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक मेकअप तकनीकों, प्रोफेशनल उत्पादों तथा ब्यूटी इंडस्ट्री में उभरते नए रुझानों से परिचित करवाना था। कार्यशाला का संचालन संदीप ब्राइडल स्टूडियो के संदीप द्वारा किया गया, जिसमें कुल 25 छात्राओं ने भाग लिया। संदीप ने नवीनतम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मेकअप ब्रांड्स के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा छात्राओं को विभिन्न प्रकार की त्वचा के अनुसार उपयुक्त उत्पादों के चयन के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मेकअप उत्पादों के चरणबद्ध प्रयोग का प्रदर्शन किया, जिससे छात्राओं को प्रोफेशनल मेकअप तकनीकों को व्यावहारिक रूप से समझने में सहायता मिली। विशेषज्ञ ने त्वचा से संबंधित विभिन्न समस्याओं के प्रबंधन के लिए उपयोगी सुझाव साँझा किए तथा विशेष रूप से ब्राइडल मेकअप में रूखी, पैची और असमान मेकअप को रोकने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं को व्यावहारिक अनुभव तथा इंडस्ट्री-उन्मुख कौशल प्रदान करना उनकी व्यावसायिक दक्षता और करियर के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Jiwanjot Savera