Breaking News

सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के छात्रों ने लोगों को बिजली बचाने के लिए किया जागरूक

बिजली के बिना जीवन अकल्पनीय है, हमें बिजली की खपत कम करनी होगी: वाइस चेयरपर्सन संगीत चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के छात्रों ने लोगों को बिजली बचाने के प्रति जागरूक करने के लिए एक गतिविधि का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व स्कूल प्रिंसिपल मंगिंदर सिंह की देखरेख में किया गया। छात्रों ने कहा कि बिजली की कुल खपत को कम करने के लिए बिजली की बचत करना आवश्यक है, क्योंकि इसका उपयोग घरेलू और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है और भविष्य के लिए इसे संरक्षित करना बहुत महत्वपूर्ण है।

इस पहल पर छात्रों ने समाज को संदेश देने के लिए विभिन्न नारों एवं पोस्टर बनाए, जिसमें “आज की अज्ञानता कल का अंधकार लाएगी”, “ऊर्जा बचाओ”, “बिजली बचाओ” आदि पोस्टर बनाकर लोगो को जागरूक किया। ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्कूल छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिजली के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है, इसलिए हमें बिजली की खपत कम करनी चाहिए।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *