मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर्सदनीय रेडियो जॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रेडियो जॉकी अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारना और आत्मविश्वास बढ़ाना था। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन तीन के प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों के बोलने के लिए दो से तीन मिनट का समय निश्चित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रत्येक सदन ने दर्शकों के समक्ष अपनी वार्ता को साक्षात्कार के माध्यम से और अतिथि की भूमिका निभाते हुए प्रस्तुत किया। निर्णायकमंडल के रूप में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट कमेंटेटर संजय सरीन और आकाशवाणी जालंधर से प्रतिष्ठा जैन थे। प्रतियोगिता के परिणाम को आँकना बहुत ही कठिन था।

अंत में परिणाम घोषित किए गए जिसमें प्रथम स्थान पर शेक्सपियर सदन का रबनूर सिंह बेदी कक्षा तीसरी, सानवी गुप्ता कक्षा चौथी और गुरप्रीत कौर कक्षा पाँचवीं के छात्र रहे। द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः कीट्स सदन और वर्ड्सवर्थ सदन रहे। कक्षा तीसरी के रबनूर सिंह बेदी और कक्षा पाँचवीं की वंशिका को सर्वोत्तम वक्ता के लिए चुना गया। विद्यालय की प्रबंधक कमेटी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

About newsadmin

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में सफल योजना निर्माण के लिए सुदृढ़ सांख्यिकीय आधार विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के अंतर्गत कार्यरत ‘कौटिल्य अर्थशास्त्र …