के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड में से हासिल किए गोल्ड मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की छात्राएं समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न ओलंपियाडस में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही हैं. इसी श्रृंखला में कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड में अपने बेमिसाल प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी मेहनत एवं लगन का प्रमाण पेश किया. इस ओलंपियाड में से मन्हीर, रितु, खुशबू, कृतिका, निशा, नेहा चौरसिया, जो 10+1 और 10+2 कॉमर्स के छात्र हैं, ने उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक जीते और कक्षा में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मेधावी छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सदा मेहनत के रास्ते पर अग्रसर रहते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही डॉ. नीतू वर्मा, ओलंपियाड कोऑर्डिनेटर के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *