अजनाला (अरोड़ा) :- डाक विभाग द्वारा आज अजनाला, अमृतसर में स्थित उप डाकघर अजनाला में ‘डाक चौपाल’ का आयोजन कर आम जनता को डाक सेवाओं, बचत योजनाओं एवं बीमा सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम चरणजीत सिंह, वरिष्ठ डाक अधीक्षक, अमृतसर मंडल के मार्गदर्शन में सौरव ठाकुर, निरीक्षक डाकघर, नॉर्थ वेस्ट उपमंडल द्वारा आयोजित किया गया। डाक चौपाल के माध्यम से डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

इस अवसर पर साहिल नारंग, उप डाकपाल, अजनाला; बिक्रमजीत सिंह, डाक जीवन बीमा विकास अधिकारी, अमृतसर; संबंधित क्षेत्र के शाखा डाकपाल, ग्रामीण डाक सेवक तथा अजनाला क्षेत्र के गणमान्य ग्राहक उपस्थित रहे। ग्राहकों को सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, आधार सेवाएं, स्पीड पोस्ट, पार्सल एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूकता संदेश: डाक विभाग की बचत, बीमा एवं आधुनिक डाक सेवाओं का लाभ उठाएँ और अपने परिवार का आर्थिक भविष्य सुरक्षित बनाएँ। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करें।
Jiwanjot Savera